स्वतंत्र अवाज विशेष

खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर 01 जेसीबी समेत 01 हाइवा जप्त.. खनिज विभाग ने की कार्रवाई..

बिलासपुर– खनिज के अवैध उत्खनन और परिवहन करते खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए 1 जेसीबी और एक 1 हाइवा जप्त किया है.. कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार जिला बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है.. आज को खनिज अमला बिलासपुर द्वारा लोफन्दी, कच्छार, लछनपुर, मोहतरई, गतौरी एंव अन्य क्षेत्रों में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की लगातार जांच की गई तथा बिना वैध अभिवहन पास के खनिज मिट्टी /मुरुम का उतखनन एंव परिवहन करते पाये जाने पर 01 जेसीबी और 01 हाइवा वाहनों को खनिज नियमों के तहत जप्त कर पुलिस थाना कोनी में सुरक्षार्थ रखा गया है।  खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण पर खनिज विभाग द्वारा कार्यवाही जारी है..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!