स्वतंत्र अवाज विशेष
छत्तीसगढ़ के विकास के 10 आधार स्तंभ.. कोई नया टैक्स नहीं.. रामलला दर्शन के लिए करोड़ों का प्रावधान.. देखिए कैसा है साय सरकार का पहला बजट..
डेस्क- छत्तीसगढ़ की साय सरकार का पहला बजट आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधनसभा में पेश किया है.. 2024-25 के बजट का अनुमान 1 लाख 47 हज़ार 500 करोड़ है.. छत्तीसगढ़ को 2047 तक विकसित राज्य बनाने के कदम को आगे बढ़ाते हुए वित्त मंत्री ने सरकार का पहला बजट पेश किया.. वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि, छत्तीसगढ़ के विकास के 10 आधार स्तंभो के साथ काम किया जाएगा.. वित्त मंत्री ने कहा कि, सभी विभागों में तकनीकी विकास के लिए बजट का प्रावधान किया गया है..
विस्तार से देखें छत्तीसगढ़ के विकास के लिए बजट में प्रावधान..
PM आवास के लिए 8300 करोड़ रुपए का प्रावधान..
दीन दयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषक योजना की शुरूआत..
जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल के लिए 4 हजार 500 करोड़..
ब्याज मुक्त कृषि ऋण के लिए 8 हज़ार 500 करोड़..
कुनकुरी में कृषि प्रबंधन महाविद्यालय की स्थापना..
कृषि के लिए 10 हज़ार करोड़ का..
रामलला के दर्शन के लिए 35 करोड़ रुपए..
स्टेट कैपिटल विजन के लिए 5 करोड़ रुपए..
शक्तिपीठ परियोजना के 5 करोड़ रुपए..
नई सड़कों के लिए 841 करोड़ रुपए का प्रावधान..
सड़क पुल निर्माण के लिए 300 करोड़ का प्रावधान..
सहकारी प्रशिक्षण के लिए 5 करोड़ रुपए..
जनमन योजना के तहत 300 करोड़ रुपए का प्रावधान..
हर घर निर्मल जल के लिए 4500 करोड़ रुपए का प्रावधान..
डायल 112 की सेवा में विस्तार के लिए 2 करोड़ रुपए
राज्य पुलिस बल में 1889 पदों की वृद्धि..
नगरीय क्षेत्र में विकास के लिए 1002 करोड़ रुपए..
स्लम बस्तियों में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 300 करोड़ रुपए..
कैंपा योजना में 1000 करोड़ रुपए का प्रावधान..
रायपुर में 1200, कुनकुरी 200 बेड का अस्पताल बनेगा..
रायपुर बिलासपुर स्मार्ट सिटी के लिए 402 करोड़..
विधवा दिव्यांग पेंशन के लिए 1000 करोड़..
अटल श्रम सशक्तीकरण योजना के लिए 123 करोड़..
एकल बत्ती योजना के लिए 540 करोड़..
400 यूनिट तक हाफ बिजली बिल योजना का लाभ..
एयरपोर्ट अधोसंरचना विकास के लिए 30 करोड़ रुपए का प्रावधान..
एकीकृत परियोजना के लिए 15 करोड़ रुपए..
अधोसंरचना निर्माण के लिए 22 हजार करोड़..
16 हज़ार 292 करोड़ रुपए वित्तीय घाटे का अनुमान..