Uncategorized

लगातार तीसरी बार महिला कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष बनीं सीमा घृतेश.. राष्ट्रीय और प्रदेश अध्यक्ष का जताया आभार..

बिलासपुर– बीते दिन ऑल इंडिया महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पूरे प्रदेश में जिला अध्यक्षों के नामों की सूची जारी की गई, इस दौरान बिलासपुर महिला कांग्रेस कमेटी की ग्रामीण और जिला अध्यक्षों की सूची जारी की गई, राष्ट्रीय महिला कांग्रेस कमेटी ने जिला अध्यक्ष सीमा घृतेश और शहर अध्यक्ष पिंकी निर्मल बत्रा पर एक बार फिर से भरोसा जताया है, वहीं सूची जारी होने के बाद लगातार तीसरी बार महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष बनने वाली सीमा ने महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस कमेटी की प्रभारी सुनीता सहरावत समेत प्रदेश अध्यक्ष फुलोदेवी नेताम का आभार व्यक्त किया, 
इस दौरान सीमा ने कहा कि, कांग्रेस ने एक छोटे से कार्यकर्ता को जो सम्मान दिया उसके लिए मैं हमेशा उसके लिए पार्टी की ऋणी रहूंगी, महिलाओ को साथ लेकर सत्ता में भागीदारी और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का पालन पूर्व की तरह पूरी निष्ठा से करूंगी.. सीमा ने कहा कि, शीर्ष नेतृत्व द्वारा देश और प्रदेश में जिस तरह निर्णय लिया गया है, वह दूरगामी है, उनका निर्णय महिला कांग्रेस कमेटी ने नई ऊर्जा का संचार करेगा, और सफल नेतृत्व के नए आयाम स्थापित होंगे..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!