महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंची राजधानी.. ग्रामीण जिलाध्यक्ष समेत पदाधिकारियों से की लोकसभा चुनाव और भारत जोड़ों न्याय यात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा..
राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला कांग्रेस अलका लांबा के पहले छत्तीसगढ़ आगमन पर छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष फूलो देवी नेताम समेत महिला कांग्रेस कमेटी की पदाधिकारी ने राजीव गांधी भवन में जोरदार स्वागत किया.. कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो ने यात्रा और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अलका लांबा ने प्रदेश पदाधिकारी और जिला अध्यक्षों से लंबी चर्चा की.. इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव में जीताऊं उम्मीदवारों के साथ-साथ चुनाव में महिलाओं की सहभागिता को लेकर विशेष चर्चा की.. इतना ही नहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने यात्रा को लेकर चल रही तैयारी का जायजा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लिया.. इस दौरान बिलासपुर महिला कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष सीमा घृतेश प्रदेश में चुनावी परिस्थितियों के हालात से राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया.. राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने छत्तीसगढ़ की महिलाओं को एकत्रित कर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदान के तैयारी की जानकारी भी सीमा घृतेश ने दी.. मौके पर प्रदेश कांग्रेस महिला कमेटी की पदाधिकारी के साथ ग्रामीण/शहर जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस सीमा घृतेश, पिंकी निर्मल बत्रा, जिला उपाध्यज, माया रानी, शोभा चाहिल, अलका शर्मा, लता रानी वैष्णो, प्रदेश सचिव सीमा पांडे, अनीता कश्यप शामिल हुए,