स्वतंत्र अवाज विशेष
धर्मांतरण का पाठ पढ़ाने वाले प्रधान पाठक की रतनपुर पुलिस ने लगाई क्लास.. इधर जिला शिक्षा अधिकारी भी दे चुके हैं सजा..
बिलासपुर– अपने मोहल्ले में बच्चों और बड़ों को इकट्ठा कर धर्मांतरण का पाठ पढ़ा कर शपथ दिलाने वाले प्रधान पाठक की अब रतनपुर पुलिस ने क्लास लगा दी है.. थाना प्रभारी देवेश राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि, रूपेश कुमार शुक्ला ने थाना आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि, दिनाक 22.01.2024 को गांव मोहतराई में सनातन धर्म के परम आराध्य श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान शुभ अवसर पर पुरे भारत वर्ष में हर्ष एवं उल्लास का माहौल था, उसी दिन रतनपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मोहतराई निवासी प्रधान पाठक रतनलाल सरोवर द्वारा गांव के व्यक्तियों को चौक में एकत्रित कर हिन्दुओं के आराध्य भोलेनाथ, भगवान श्रीराम, श्री कृष्ण एवं हिन्दु देवी देवताओं को पुजा पाठ न करने की शपथ दिलाई.. जिसके इस कृत्य से सनातन धर्म अनुवायियों के भावनाओ को ठेस पहुंचा है.. क्षेत्र में धार्मिक मनमुटाव फैल रहा है, प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में उक्त अपराध धारा का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.. मामला धार्मिक उन्माद संबंधी अपराध होने से वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी रतनपुर देवेश सिंह राठौर व थाना रतनपुर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी रतनलाल सरोवर निवासी मोहतराई को चंद घंटो में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया..



