स्वतंत्र अवाज विशेष

कोटा से लेकर पेंड्रा तक सभी स्टेशनों में स्टॉपेज मिलने से मिली जनता को बड़ी राहत- प्रबल प्रताप जुदेव.. भाजपा प्रत्याशी ने साथियों के साथ ट्रेन में किया सफर..

बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस ट्रेन के करगी रोड से पेण्ड्रा रोड के बीच समस्त स्टॉपेज सुनिश्चित होने के वनांचल क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है, पेंड्रा से लेकर करगी रोड स्टेशन तक बड़ी संख्या में स्टेशन है जो वनांचल क्षेत्र के लोगों के आवागमन का एक प्रमुख साधन है लेकिन ट्रेनों के ठहराव नहीं होने की वजह से वनांचल क्षेत्र में रहने वाले लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा था कुछ दिनों पहले प्रबल प्रताप जुदेव के निवेदन पर रेलवे द्वारा कोटा से लेकर पेंड्रा रोड तक अलग-अलग ट्रेनों को स्टॉपेज देने का निर्णय लिया गया..
बिलासपुर रीवा एक्सप्रेस ट्रेन के करगी रोड से पेंड्रा के बीच समस्त स्टॉपेज सुनिश्चित होने के बाद भाजपा प्रत्याशी प्रबल प्रताप जूदेव ने कोटा विधानसभा के परिवारजनों / कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा की..
इस अवसर पर समस्त रेलवे स्टेशनों (करगी रोड, सल्का रोड, बेलगहना, टेंगनमाड़ा, खोंगसरा, भनवारटँक, खोडरी, सारबहरा, पेण्ड्रा रोड) पर पहुँचने पर कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों द्वारा उनका आभार रूपी आत्मीय स्वागत किया गया.. इस दौरान आमजन से मुलाकात करते हुए भाजपा प्रत्याशी प्रबल प्रताप जुदेव ने कोटा विधानसभा के समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं….

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!