स्वतंत्र अवाज विशेष
बेलतरा में भाजपा ने दिखाया दम.. अटल संकल्प सम्मेलन में शामिल हुए हजारों कार्यकर्ता.. युवा सुशांत ने फूंका चुनावी बिगुल..
बिलासपुर– चुनावी रणनीति को लेकर भाजपा लगातार कार्यकर्ताओं में शक्ति फूंकने और पिछली हार से सीख लेते हुए उन्हें एकत्रित करने की जगह में लगी हुई है, इसी तारतम्य में बेलतरा विधानसभा बीजेपी द्वारा संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया, जहां भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौजूद रहे वहीं हजारों की संख्या में कार्यकर्ता भी एकत्रित हुए बता दें कि, बेलतरा सीट पर अंतिम समय तक भाजपा मंथन करती रही इसके बाद सिटिंग एमएलए रजनी सिंह का टिकट काटते हुए युवा नेता सुशांत शुक्ला को मौका दिया गया है, वहीं अब सुशांत लगातार जनसंपर्क पर भाजपा के पक्ष में जन समर्थन जुटाने की कवायद में लग गए है..
बेलतरा भाजपा के प्रत्याशी सुशांत शुक्ला ने अपील करते हुए कहा कि, हमारे मार्गदर्शक श्रद्धेय बद्रीधर दीवान जी एवम विधायक रजनीश कुमार सिंह जी के परंपरा का पालन करते हुए क्षेत्र के हर संभव विकास के लिए संकल्पित हूं मैं देख रहा हु कि मुझे क्षेत्र की जनता एक विश्वास भरी नजरो से देख रही है भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा सबका साथ सबका विकास इस मूल मंत्र पाठ करते हुए हम एक परिवार की तरह सुख दुख में साथ होंगे..
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत प्रभारी अमित कुमार प्रदीप नामदेव तिलक साहू अवधेश अग्रवाल विक्रम सिंह विजयधार दीवान शंकर दयाल शुक्ला राजेश सूर्यवंशी राजकुमार सिंह डा रजनीश पांडे धनंजय त्रिपाठी लक्ष्मी कश्यप जनक देवांगन निखिल केशरवानी ओमप्रकाश पांडे हेमंत मरकाम रूपाली अनिल गुप्ता संतोष दुबे एलपुरुषोत्तम पटेल राकेश वर्मा रामनिवास शास्त्री किशोर मनजरे गंगा साहू जीतू साहू योगेश दुबे यास्मीन खान अनमोल झा ऋषभ चतुर्वेदी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे..



