स्वतंत्र अवाज विशेष

सरदार जसबीर सिंह शुक्रवार को जमा करेंगे नामांकन.. विशाल नामांकन रैली के साथ पहुंचेंगे कलेक्टोरेट ..

बिलासपुर– छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इस बार छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी तीसरा विकल्प बन कर उभर रही है। बिलासपुर ज़िले की 6 विधानसभा सीटों में से बिल्हा सीट पर आम आदमी पार्टी ने सरदार को प्रत्याशी बनाया है। सरदार जसबीर सिंह की गिनती आम आदमी पार्टी के सबसे मजबूत प्रत्याशियों में होती है। अपने विधानसभा क्षेत्र बिल्हा में पूरे सालभर सक्रीय रहने वाले जसबीर सिंह को क्षेत्र की जनता का भी भरपूर प्यार मिल रहा है।
विशाल नामांकन रैली 
जसबीर सिंह ने बताया कि, शुक्रवार 27 तारिख को वे विधिवत अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उन्होंने बताया कि बिल्हा की जनता व उनके हज़ारों समर्थक विशाल रैली के रूप में नामांकन स्थल पहुंचेंगे। नेहरू नगर चौक नगर से शुरू होकर ये विशाल नामांकन रैली मंगला चौक, गुरु तेज बहादुर गेट, संजय तरुण पुष्कर से होते हुए सुबह 11 बजे कलेक्टोरेट पहुंचेगी..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!