स्वतंत्र अवाज विशेष
सिरगिट्टी में फैले अवैध कबाड़ियों के साम्राज्य पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार.. पुलिस कप्तान की चेतावनी, या तो रास्ता बदलो या फिर शहर.. लाखों का कबाड़ जप्त.. क्या सिरगिट्टी के बाद आयेगी सरकंडा की बारी ?..
बिलासपुर का सिरगिट्टी किस तरह से कबाड़ियों की चपेट में है इस बात का अंदाजा पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा निर्देश के बाद हुई कार्रवाई से पता लगाया जा सकता है.. की कप्तान साहब की फटकार के बाद थाना प्रभारी सिरगिटटी विजय चौधरी द्वारा कार्यवाई करते हुये इमरान कबाडी और फिरोज कबाडी के वाहनो को अवैघ कबाड के साथ जप्त करते हुए इमरान कबाडी के 2 लाख 30 हजार मूल्य के 02 वाहन व फिरोज कबाडी के 01 लाख 50 हजार के अवैघ कबाड के साथ 01 वाहन इस प्रकार कुल 03 वाहन के साथ 04 लाख 80 हजार का कबाड व 30 लाख के वाहन समेत कुल 34 लाख 80 हजार का मशरुका सिरगिटटी पुलिस द्वारा जप्त कर इमरान कबाडी, जुनैद व मनोज को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड मे पेश किया गया है, साथ ही पुलिस ने फिरोज कबाडी की तलाश तेज कर दी है.. इस प्रकार कार्यवाही से पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने अवैध व्यापार मे संलिप्त अपराधियो को चेतावनी दे दी है कि या तो रास्ता बदल ले या शहर बदल ले..
सरकंडा में कबाड़ी, सट्टा, गांजा का बड़ा व्यापार..
बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाने के अलावा सबसे अधिक और रसूखदार कबाड़ी सरकंडा थाना क्षेत्र में है, थाने के इर्द-गिर्द ही 1 किलोमीटर के अंतर्गत 20 से अधिक कबाड़ी अपने काले धंधे को अंजाम दे रहे हैं, इतना ही नहीं गलियों से लेकर मोहल्ले तक में कबाड़ियों का सम्राज्य फैला हुआ है राजकिशोर मुख्य सड़क में ही कई कबाड़ी अपना दुकान किनारे लगाएं बैठे रहते है, अपराध के मामले में भी सरकंडा थाना जिले में सबसे ऊपर रहता है, इसका मुख्य कारण है कि थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी संख्या में सट्टा, जुआ, कबाड़ी, गांजा और नशीली दवाओं का कारोबार तेजी के साथ फल फूल रहा है.. चांटीडीह से लेकर जबड़ापारा, अशोक नगर, शनिचरी रपटा बाजार, चिंगराजपारा, लिंगियाडीह, राजकिशोर नगर मुख्य मार्ग और सरकंडा के कई इलाकों में खुलेआम सट्टा पट्टी, शराब का अवैध धंधा, कबाड़ी और नशीली दवाइयों का कारोबार चल रहा है.. बिलासपुर कप्तान रजेनश सिंह पुरी ईमानदारी के साथ बिलासपुर से अपराध को खत्म करने में लगे हुए हैं जिनका असर अब सकारात्मक रूप से देखने को मिल रहा है लेकिन थाना स्तर पर सेटिंग का खेल धड़ल्ले से जारी है और थाना प्रभारी से लेकर पेट्रोलिंग पार्टी तक के महीने बंधे होने के आरोप लगते हैं..



