स्वतंत्र अवाज विशेष
दिल्ली में हुआ कांग्रेस का दो दिवसीय अधिवेशन.. बिलासपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष अपने ब्लॉक अध्यक्षों के साथ हुई शामिल..
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा के नेतृत्व में ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की दो दिवसीय अधिवेशन दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित हुआ.. विशाल अधिवेशन में प्रतिज्ञा उज्जवल भारत की, मेरा बूथ मेरी जिम्मेदारी कांग्रेस की जीत मेरी प्रतिज्ञा जिसमे अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती फूलों देवी नेताम जी सभी प्रदेश के जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, बिलासपुर जिले से महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सीमा घृतेश अपने ब्लॉक अध्यक्षों के साथ अधिवेशन में शामिल हुई.. 2 दिनों तक चले अधिवेशन में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने महिला सशक्तिकरण को लेकर कार्यशाला में वक्तव्य दिया.. इस दौरान बिलासपुर महिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण जिला अध्यक्ष सीमा घृतेश अपने ब्लॉक अध्यक्षों के साथ मौजूद रहीं..