बिलासपुर

प्रधानमंत्री आवास में भ्रष्टाचार.. आवास मित्र, रोजगार सहायक और पंचायत सचिव के खिलाफ एफआईआर..

बिलासपुर– प्रधानमंत्री आवास के नाम पर फर्जी वाड़ा करने के मामले में तीन पर एफआईआर दर्ज किया गया है.. दरअसल दूसरे के नाम पर स्वीकृत आवास का अपने रिश्तेदारों के नाम पर पंजीयन, जियो टैग व राशि का गलत तरीके से आहरण करने के मामले में आवास मित्र, रोजगार सहायक व पंचायत सचिव के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है.. गड़बड़ी में तीनों ने मिलकर कूटरचना कर दूसरे के आवास का पैसा अपने रिश्तेदारों के खाते में ट्रांसफर करा दिया गया था, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जनपद पंचायत तखतपुर के ग्राम पंचायत बांधा में हितग्राही चयन में अनियमितता के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी। प्राप्त शिकायत की जांच के लिए जनपद पंचायत स्तर पर एक टीम गठित की गई थी, जिसमें आवास मित्र राजेश कुमार सोनवानी द्वारा छह लोगों के आवास में कूटरचना करते हुए फर्जी तरीके से राशि का गबन कर लिया गया.. प्रधानमंत्री आवास योजना के जिन वास्तविक हितग्राहियों से धोखाधड़ी की गई, उनमें लेनी बाई, जनक राम गंधर्व, राजेश कुमार, कन्हैया, सरस्वती मरावी, रामस्वरूप, सोना, प्रदीप कुमार अग्रवाल, रामफल पोर्ते व गंगोत्री यादव शामिल थे..

प्रकरण में तत्कालिक अस्थाई रोजगार सहायक रितेश श्रीवास के द्वारा हितग्राहियों के आवासों का गलत पंजीयन एवं जियो टैगिंग किया गया और सचिव दिलीप पात्रे के द्वारा ग्राम सभा में गलत दस्तावेजों को गलत प्रस्ताव पारित किया गया मामले की जांच में सही पाए जाने पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तखतपुर द्वारा आवास मित्र राजेश कुमार सोनवानी, अस्थाई रोजगार सहायक रितेश श्रीवास और सचिव दिलीप पत्र के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराया गया है..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!