स्वतंत्र अवाज विशेष

बिलासपुर रेंज का पहला साइबर पुलिस थाने का शुभारम्भ.. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया वर्चुअल उद्घाटन..

बिलासपुर– छत्तीसगढ़ राज्य में बढते सायबर अपराध एवं ऑनलाईन धोखाधडी के प्ररकणों देखते हुये सायबर थानों की मांग पर मुख्यमंत्री छ.ग. शासन भूपेश बघेल के द्वारा छ.ग. राज्य के 05 पुलिस रेंजो रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा, एवं बस्तर में सायबर पुलिस थाना खोलने का घोषणा किया गया था.. जिस पर पुलिस महानिदेशक छ.ग. द्वारा छ.ग. राज्य के 05 पुलिस रेंजो में अत्याधुनिक तकनिकी तथा पुलिस सुविधाओं से युक्त सायबर पुलिस थानों का सेटअप तैयार किया गया.. राज्य के सभी रेंज मुख्यालयों के सायबर पुलिस थाना का लोकार्पण माननीय मुख्यमंत्री छ.ग. शासन भूपेश बघेल के द्वारा लोकार्पण किया गया..
सायबर पुलिस थाना प्रारंभ हो जाने से वर्तमान में बढते सायबर अपराध की घटनाओं की रोकथाम एवं त्वरित कार्यवाही और सायबर अपराधों में अंकुश लगाने में सहायता मिलेगी.. इस अवसर पर श्रीमान् पुलिस महानिरीक्षक रेंज बिलासपुर डॉ. आनंद छाबडा, पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह, अति. पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र कुमार जायसवाल, अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन संदीप कुमार पटेल (भापुसे) सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे.. रेंज के पहले सायबर पुलिस उप अधीक्षक के पद पर नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन संदीप कुमार पटेल (भापुसे) एवं पहले थाना प्रभारी के पद पर निरीक्षक मनोज नायक की पदस्थापना की गई है..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!