रतनपुर थाना प्रभारी नरेश चौहान लाइन अटैच.. संजय सिंह राजपूत होंगे नए थाना प्रभारी.. एसएसपी ने की कार्रवाई..
अवैध शराब प्रकरण में बड़ी कार्रवाई करते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने रतनपुर टीआई नरेश चौहान को लाइन अटैच किया..

बिलासपुर– अवैध शराब प्रकरण में बड़ी कार्रवाई करते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने रतनपुर टीआई नरेश चौहान को लाइन अटैच कर दिया है, वहीं पुलिस लाइन में पदस्थ टीआई संजय सिंह राजपूत को रतनपुर थाना प्रभारी बनाया गया है.. मामला 26 अगस्त का है, जब रतनपुर थाना के आरक्षक संजय खोंडे और सुदर्शन मरकाम ने सिवनी माड़ कुजुरबांधा गांव में अवैध शराब बेचने वाले को पकड़कर 40 लीटर शराब और 40 हजार रुपये में सौदा कर छोड़ दिया, बाद में दोनों सिपाही 40 लीटर शराब बेचने दूसरे एक और कोचिया से सौदा करने पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें रंगेहाथ पकड़कर जमकर पिटाई की, पंचायत में माफी मांगने के बाद दोनों को छोड़ा गया..
घटना के बाद 30 अगस्त को दोनों आरक्षकों को निलंबित कर दिया गया, इसके बाद 1 सितंबर को एसएसपी ने थाना प्रभारी नरेश चौहान को भी लाइन अटैच कर दिया, पुलिस लाइन में पदस्थ टीआई संजय सिंह राजपूत अब रतनपुर थाना की जिम्मेदारी संभालेंगे..
रतनपुर थाना क्षेत्र में स्थानीय पुलिसकर्मियों की तैनाती को लेकर बार-बार विवाद खड़ा हो रहा है, स्थानीय होने की वजह से कई मामलों में पुलिसकर्मी प्रभाव में आ जाते हैं, जिससे निष्पक्ष कार्रवाई प्रभावित होती है।l.. यही कारण है कि जांच के बाद अधिकारियों ने तबादला करने का निर्णय लिया है..



