स्वतंत्र अवाज विशेष
प्रदेश में महिलाओ से बढ़ते अपराध को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का हल्ला बोल.. बिलासपुर से सीमा के नेतृत्व में शामिल हुईं कांग्रेसी नेत्रियां..
डेस्क- छत्तीसगढ़ में लगातार हो रहे हैं महिला संबंधी अपराधों को लेकर अब कांग्रेस सड़क की लड़ाई लड़ रही है आज प्रदेश की राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया गया इस दौरान हजारों की संख्या में कांग्रेस कमेटी की महिलाओं ने एकत्रित होकर प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रहा है अपराधों के खिलाफ में आवाज मुखर करते हुए प्रदर्शन किया.. महिला कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष फूलों देवी नेताम के नेतृत्व में प्रदेश भर से महिलाएं राजधानी रायपुर पहुंचे इस दौरान बिलासपुर महिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष सीमा घृतेश ने नेतृत्व में बिलासपुर से बड़ी संख्या में महिलाएं राजधानी पहुंचे हुई थी..
इस दौरान बिलासपुर महिला कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष सीमा ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं से संबंधित अपराधों में बेतहाशा वृद्धि हुई है वहीं महिला आप प्रदेश में खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रही है, ऐसे में सरकार की नाकामी उजागर हो चुकी है प्रदेश की साय सरकार महिलाओं को सुरक्षा दे पाने में नाकाम नजर आ रही है.. प्रदर्शन के दौरान बिलासपुर से सीमा घृतेश, अध्यक्ष महिला कांग्रेस ग्रामीण, पिंकी बत्रा अध्यक्ष महिला कांग्रेस शहर, शोभा चाहिल, आशा सिंह, अलका शर्मा, शिल्पी तिवारी, सीमा पांडे, हमीदा खान, गायत्री कश्यप, अनीता लवहात्रे, किरण तिवारी, सुक्रिता खूंटे, किरण यादव, अंजु सोनी, वीना मसीह, सुखमत देवी, वहीदा खान, मंजू त्रिपाठी किरण धुरी, अंजली, अजरा खान, स्वर्णा शुक्ला, प्रियंका यादव, शैल, बिंदु जायशी समेत भारी संख्या में महिलाएं बिलासपुर के शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से शामिल हुई..