स्वतंत्र अवाज विशेष
पुलिस की जागरूकता का दिख रहा असर, ग्राम बगुडेगा की महिला समिति ने दी सूचना.. टीआई लैलूंगा ने टीम के साथ की छापेमार कार्रवाई.. 8 लीटर महुआ के साथ आरोपी गिरफ्तार..
रायगढ़– वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के निर्देशन पर जिला पुलिस द्वारा गांव से समाजिक बुराई अवैध शराब, जुआ-सट्टा के खात्मे के लिए ग्राम स्तर पर महिला समिति का गठन किया जा रहे है जिन्हें पुलिस अधिकारियों द्वारा गांव में जुआ, शराब की सूचनाएं देने प्ररित किया जा रहा है, अब ग्राम में गठित महिला समिति के सदस्यों द्वारा गांव में अवैध रूप से बनाई जा रही महुआ शराब पर कार्रवाई के लिए सूचनाएं दी जा रही है, इसी क्रम थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक मोहन भारद्वाज को ग्राम बगुडेगा के महिला समिति के सदस्यों द्वारा गांव के मकरध्वज राठिया द्वारा अवैध रूप से महुआ शराब बनाकर विक्रय करने की सूचना दिया गया.. तत्काल थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ ग्राम बगुडेगा पहुंचे और सूचनाओं पर ताबड़तोड कार्रवाई करते हुये, कई स्थानों पर अवैध महुआ शराब बनाने के लिये रखे गये महुआ लहान का नष्टीकरण किया गया तथा ग्रामीणों को अवैध शराब बनाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दिये, इसी दरम्यान अवैध शराब बिक्री की सूचना पर संदेही मकरध्वज राठिया के घर जाकर संदेही को तलब किया गया और अवैध शराब बिक्री के संबंध में पूछताछ करने पर उसने महुआ शराब बिक्री हेतु रखना स्वीकार किया और घर से निकालकर दो 05 लीटर क्षमता के जरीकेन के जरीकेनों में रखे 04-04 लीटर भरा हुआ 08 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 800/- रूपये लाकर पेश किया, जिसकी विधिवत जप्ती कर आरोपी मकरध्वज राठिया पर धारा 34 (2), 59 (क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई किया गया है.. थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक मोहन भारद्वाज के साथ संपूर्ण कार्रवाई में एएसआई कमल सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक सोमेश गोस्वामी, भेनानसियुस खेस शामिल थे..



