बिलासपुर

खनिजो के अवैध परिवहन, भण्डारण पर 01 ट्रेलर, 3 हाइवा, 2 ट्रेक्टर ट्राली वाहन और 72 घनमीटर भण्डारित रेत जप्त..

जिले की खनिज विभाग की टीम ने फिर एक बार बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन और परिवहन करने कई वाहनों  को जप्त करते हुए कार्रवाई की है..

बिलासपुर– जिले की खनिज विभाग की टीम ने फिर एक बार बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन और परिवहन करने कई वाहनों  को जप्त करते हुए कार्रवाई की है.. कलेक्टर के निर्देशानुसार एंव उप संचालक महोदय के मार्गदर्शन मे जिला बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एंव भण्डारण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है.. दिनांक 24/02/2026 व 25/02/2026 को खनिज अमला बिलासपुर द्वारा सेंदरी, कोनी, मंगला, घुटकू, लछनपुर, निरतु, तुरकाडीह, लोखड़ी क्षेत्र की जाँच की गयी.. जाँच के दौरान सेंदरी क्षेत्र से खनिज कोयला का अवैध परिवहन करते 01 ट्रेलर व 01 ट्रेक्टर ट्राली तथा रेत का अवैध परिवहन करते 01 ट्रेक्टर ट्राली को जप्त किया गया। तुरकाडीह क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध परिवहन करते 01 हाइवा एंव अवैध रूप से भण्डारित खनिज रेत पर जप्ती की कार्यवाही की गयी।लछनपुर क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध परिवहन करते 01 हाइवा वाहन को जप्त किया गया। मंगला क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध परिवहन करते 01 हाइवा वाहन को जप्त किया गया है।इस प्रकार जप्त कुल 06 वाहनों को जप्त कर पुलिस थाना सकरी व कोनी की अभिरक्षा मे दिया गया हैं।खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण पर खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!