स्वतंत्र अवाज विशेष

पुलिस मुख्यालय ने बड़ी संख्या में जारी की निरीक्षकों की तबादला सूची.. जेपी गुप्ता की बिलासपुर वापसी, तो मनोज नायक और फैजुल शाह होदा गए रायपुर..

डेस्क- चुनाव से पहले पुलिस मुख्यालय रायपुर के द्वारा बड़ी संख्या में सब इंस्पेक्टर, आर आई सहित पुलिस कर्मियों का स्थांतरण किया गया है.. जो सूची पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी की गई है उसमें बिलासपुर न्यायधानी में पदस्थ मनोज नायक और फैजुल शाह होदा को राजधानी भेजा गया है तो वही बस्तर में पदस्थ जेपी गुप्ता को वापिस बिलासपुर भेजा गया है.... माना जा रहा है जिन्हें प्रमोशन दिया गया था उनमें से अधितर पुलिस कर्मचारी उसी जिले में पदस्थ थे.. ऐसे एक जिले से दूसरे जिले में किये स्थानांतरण को चुनाव से पहले की कवायद माना जा रहा है.. जो तबादला सूची जारी की गई है उसमें सभी को आदेश का तत्काल पालन करने कहा गया है…. कहाँ किसे मिली है जिम्मेदारी देखिए पुलिस मुख्यालय से जारी इस सूची में पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ द्वारा बड़ी संख्या में निरीक्षक, सहायक निरीक्षक और आरक्षको की तबादला सूची जारी की गई है.. पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा जारी की गई सूची में 67 निरीक्षक 17 उप निरीक्षक समेत बड़ी संख्या में आरक्षकों के कार्य क्षेत्रों में बदलाव किया गया है.. वहीं बिलासपुर के एसीसीयू प्रभारी धर्मेंद्र वैष्णव को खैरागढ़, मनोज नायक को रायपुर, फैजुल शाह होदा को रायपुर भेजा गया है वही पुर्व में बिलासपुर में काम कर चुके जेपी गुप्ता को वापस बिलासपुर बुलाया गया है..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!