स्वतंत्र अवाज विशेष
व्यापारी छीन ली पोकलेन की चाबी तो निगम कर्मियों ने कर दिया कोतवाली का घेराव..
बिलासपुर के तेलीपारा क्षेत्र में सफाई करने का पोकलेन कर्मी के साथ दुर्व्यवहार करने पर नगर निगम कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में कोतवाली थाने का घेराव कर दिया है.. दरअसल नगर निगम द्वारा बरसात से पहले शहर के सभी नालों नालियों की साफ सफाई कराई जा रही है इस दौरान नगर निगम में मेला राम एंड ब्रदर्स मेडिकल एजेंसी के सामने नगर निगम कर्मी द्वारा पोकलेन से नाली की सफाई की जा रही थी इस दौरान मेडिकल एजेंसी के रेलिंग में टकराने की वजह से रेलिंग टूट कर अलग हो गया इसके बाद एजेंसी के संचालक नीरज छाबड़ा अपना आपा खो बैठे और निगम कर्मी से गाली गलौज करते हुए विवाद करने लगे इस दौरान एजेंसी संचालक ने पोकलेन की चाबी छीन ली और धमकी दे डाली,
जिसके बाद गुस्साए निगम कर्मियों काम बंद कर निगम की सभी गाड़ियों को सड़क पर खड़ा कर दिया और कोतवाली थाने पहुंचकर थाने का घेराव कर दिया है.. बड़ी संख्या में थाने पहुंचकर निगम कर्मियों ने जमकर नारेबाजी की जिसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए एजेंसी के संचालक के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर लिया है लेकिन अभी भी निगम कर्मी कोतवाली थाने में डटे हुए हैं..



