स्वतंत्र अवाज विशेष

महिला कांग्रेस कमेटी की ग्रामीण जिला अध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री के पिता नंद कुमार बघेल को दी श्रद्धांजली..

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल का देहांत बीते दिन हो गया, उनका अंतिम संस्कार 10 जनवरी को पाटन में किया जाएगा.. इससे पहले नंद कुमार बघेल के अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को रखा गया है, जहां बड़ी संख्या में प्रदेश भर से लोग पहुंच कर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे रहे हैं.. आज महिला कांग्रेस कमेटी की ग्रामीण जिला अध्यक्ष और वार्ड क्रमांक 21 गुरु घासीदास नगर की पार्षद सीमा घृतेश मनीष गढ़वाल एम आई सी मेंबर, पार्षद राम प्रकाश साहु, राज बंजारे के साथ नंदकुमार बघेल के घर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंची, जहां उन्होंने बघेल के पार्थिव शरीर को प्रणाम कर उन्हें याद किया.. इस दौरान उन्होंने कहा कि, स्वर्गीय नंद कुमार बघेल का व्यक्तित्व बहुत बड़ा था, उनका मिलनसार स्वभाव और खुलापन हर किसी को प्रभावित करता था नंदकुमार बघेल का चला जाना एक अपूर्णीय क्षति है.. इस समय में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की कामना उन्होंने की, और कहा की ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान देंगे..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!