स्वतंत्र अवाज विशेष

चाकूबाजी की घटना के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में.. आदतन अपराधी ने किया चाकू से ताबड़तोड़ हमला..

बिलासपुर में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है एक ओर पुलिस निजाम अभियान के तहत लगातार अपराध और अपराधियों में लगाम लगा रही है वहीं दूसरी ओर लगातार मारपीट और गैंगवार की घटनाएं सामने आ रही है.. बिलासपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधी चौक में पुरानी रंजिश को लेकर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के गांधी चौक में दो स्कूटी सवार युवकों ने बाइक सवार युवक को चाकू से हमला कर घायल कर दिया.. सूचना के बाद कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचे जहां एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.. वही चाकू से हमला करने वाला आदतन अपराधी सरफू मौके से फरार हो गया है.. जिसकी तलाश कोतवाली थाना पुलिस द्वारा की जा रही है..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!