स्वतंत्र अवाज विशेष
छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम पहुंचे बिलासपुर.. सिविल लाइन थाने में पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत..
बिलासपुर- छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और सह प्रभारी चंदन यादव रविवार को दल बल के साथ बिलासपुर के सिविल लाइन थाना पहुंचे जहां उन्होंने कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे के हत्या की साजिश की शिकायत दर्ज कराई इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे.. मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कर्नाटक में चुनाव हारने के दर से भारतीय जनता पार्टी द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे और उनके परिवार की हत्या करने की साजिश रची जा रही है.. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि.. चितपुर के उम्मीदवार के ऑडियो वायरल होने से मामला उजागर हुआ है.. इसी तरह भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी चुनाव प्रचार के लिए तमिलनाडु गए हुए थे जहां उनकी साजिश से हत्या कर दी गई थी.. ऐसे में कर्नाटक चुनाव में हार के डर से भारतीय जनता पार्टी निम्न स्तर की राजनीति कर रही है जिसे लेकर अब कॉन्ग्रेस सभी जिला मुख्यालयों में शिकायत दर्ज करा रही है और एफआईआर की मांग कर रही है..



