बिलासपुर– गुरुवार की सुबह गुजरात में एक भयावह हादसा घटित हुआ, जब अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट टेक ऑफ के तुरंत बाद क्रैश हो गई.. विमान में 230 यात्री एवं 12 क्रू मेंबर्स सवार थे।इस भीषण त्रासदी ने विमान यात्री, क्रू मेंबर्स एवं मेडिकल कॉलेज में मौजूद कई लोगों की जान ले ली..
इस त्रासदी पर नगर विधायक अग्रवाल ने अत्यंत दुख और संवेदना प्रकट की.. उन्होंने अपने संदेश में कहा की यह दुर्घटना जितनी अप्रत्याशित है, उससे कहीं अधिक हृदय विदारक और पीड़ादायक है। हंसते–मुस्कुराते परिवारों का इस प्रकार समाप्त हो जाना पूरे राष्ट्र के लिए आघात है। मैं दिवंगत आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ और उनके परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ..
बी. जे. मेडिकल कॉलेज के छात्र और युवा डॉक्टर्स का इस तरह असमय जाना अत्यंत पीड़ादायक है। यह केवल एक हादसा नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय त्रासदी है,
इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री श्री विजय रूपाणी जी भी विमान में सवार थे। उनके आकस्मिक निधन पर श्री अग्रवाल ने गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि, विजय रूपाणी एक समर्पित जनसेवक थे। उनका सौम्य स्वभाव और कुशल प्रबन्धन सभी के लिए अनुकरणीय रहा है.. उनका जाना देश की राजनीति और समाज दोनों के लिए अपूरणीय क्षतिय है..
