बिलासपुर- बिलासपुर पुलिस ने ट्रेन के जरिए गौमांस लाने वाली दो महिलाओ को पकड़ा है.. 10 किलो से अधिक गौ मांस को सूटकेश में भरकर रायपुर की ओर से बिलासपुर लाने वाली 2 महिलाओं को तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार किया है आरोपियों के पास से 10 किलो से अधिक गौ मांस बरामद कर लिया गया है..

मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली सीएसपी गगन कुमार ने बताया कि, उन्हें मुखबिर और गौ सेवकों से जानकारी मिल थी कि, रायपुर की ओर से आने वाली ट्रेन में 2 महिलाएं सूटकेश में भरकर गौ मांस बिलासपुर ला रही है, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने रेलवे स्टेशन की घेराबंदी कर दोनों महिलाओं को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की, इस दौरान दोनों महिलाओं के पास से सूटकेश बरामद हुआ जिनमें गौमांस रखा हुआ था, पुलिस के पूछताछ में दोनों महिलाओं ने सूटकेश में गौमांस होने की बात स्वीकार कर ली है..

आरोपी महिलाए गैर हिंदू समाज की बताई जा रही है जो शहर के तालापारा इलाके की रहने वाली है.. महिलाएं गौमांस भक्षण के लिए ला रही थी या वो इसके तस्करी में शामिल है इस बात का खुलासा आगे ही हो पाएगा.. दूसरी ओर जानकारी मिलते ही गौ सेवकों और हिन्दूवादी नेताओं में जमकर गुस्सा देखने को मिला इतना ही नहीं वो एकत्रित होकर तोरवा पहुंचे हुए है.. अब बड़ा सवाल उठता है कि राज्य में गौमांस पर पूरी तरह प्रतिबंध है ऐसे में महिलाओं को गोमांस कैसे मिला या फिर इसके पीछे कोई सरगना तो काम नहीं कर रहा..

