बिलासपुर– लोरमी में शासकीय राशन दुकान विक्रेता कल्याण संघ द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.. इस अवसर पर प्रदेशभर से आए हजारों राशन दुकानदारों और विक्रेताओं ने अपनी एकजुटता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया..
सम्मेलन का माहौल उस समय और जोशीला हो गया जब विक्रेताओं का एक स्वर में नारा गूंज उठा, “अब नहीं सईबो, कमीशन वृद्धि बढ़ा के रईबो” इस नारे ने विक्रेताओं की मांगों और उनके आक्रोश को स्पष्ट रूप से सामने रखा.. विक्रेताओं की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से लेते हुए उपमुख्यमंत्री ने बड़ा ऐलान करते हुए शासकीय भवन निर्माण के लिए 15 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस घोषणा के बाद सम्मेलन में मौजूद विक्रेताओं के बीच खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला..
कार्यक्रम के दौरान विक्रेताओं ने अपनी छह सूत्रीय मांगें भी प्रमुखता से रखीं, उपमुख्यमंत्री ने इन मांगों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए भरोसा दिलाया कि उनका समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि, मुझे जहां तक जाना पड़ेगा, मैं जाऊंगा। आपके हक की लड़ाई लड़ने के लिए पूरी ताकत से खड़ा हूँ। आपकी समस्याओं का जल्द निराकरण कर, आपकी छह सूत्रीय मांगों को पूरा किया जाएगा.. उपमुख्यमंत्री के इस आश्वासन से सम्मेलन में शामिल हजारों विक्रेताओं में नई ऊर्जा और विश्वास का संचार हुआ। यह सम्मेलन न केवल मांगों को रखने का मंच बना, बल्कि संगठन की एकता, संघर्ष और अधिकारों की लड़ाई का मजबूत संदेश भी देकर गया..
