बिलासपुर

खबर का असर होने पर तिलमिलाए खाद्य निरीक्षक श्याम वस्त्रकार.. शिकायतकर्ता ने ऑनलाइन ट्रांसफर के माध्यम से पैसे लेने के पेश किए थे साक्ष्य.. इधर कलेक्टर ने कहा- जांच के बाद होगी कार्रवाई..

बिलासपुर– जिले में खाद्य निरीक्षक के पद पर पदस्थ श्याम वस्त्रकार पर गनियारी शासकीय उचित मूल्य दुकान के पूर्व संचालक भीम सूर्यवंशी द्वारा ऑनलाइन ट्रांसफर के माध्यम से 20 हजार समेत 30 हजार रुपए रिश्वत लेने समेत कई गंभीर आरोप लगाएं थे, जिस मामले में 16 अप्रैल 2025 को कलेक्टर ऑफिस से जांच के लिए अनुविभागीय अधिकारी तखतपुर को प्रतिवेदन प्रेषित किया गया था, लेकिन शिकायतकर्ता को जांच सम्बन्धी जानकारी न तो अनुविभागीय अधिकारी और न ही खाद्य विभाग द्वारा दी गई थी, जिसके बाद भीम सूर्यवंशी लगातार शिकायत को लेकर भटक रहा था, जिसके बाद मीडिया तक भीम सूर्यवंशी की शिकायत पहुंची और भीम ने अपना पक्ष रखते हुए श्याम वस्त्रकार के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाते हुए साक्ष्य पेश किए थे, खबर प्रकाशित किए जाने के बाद जांच की जानकारी खाद्य विभाग से 2 महीने बाद शिकायतकर्ता को मिली लेकिन शिकायतकर्ता के माने तो उन्हें अब तक बयान के लिए भी नहीं बुलाया गया है..

शिकायतकर्ता भीम सूर्यवंशी

 

दूसरी ओर खबर से तिलमिलाए खाद्य निरीक्षक श्याम वस्त्रकार द्वारा खबर की सत्यता और शिकायत की जानकारी होने के बाद खबर लगाने वाले को ही नोटिस भेज दिया.. श्याम वस्त्रकार ने अधिवक्ता के माध्यम से भेजे नोटिस में खबर को भ्रामक कहा है, शायद खाद्य निरीक्षक श्याम वस्त्रकार खुद भी भूल गए है कि, शिकायत करने वाले गनियारी शासकीय उचित मूल्य दुकान के पूर्व संचालक भीम सूर्यवंशी ने सबूत सार्वजनिक किया है, और मीडिया ने सिर्फ शिकायतकर्ता के शिकायत पर खबर लगाई है, इतना ही नहीं फोन के जरिए जब उनका पक्ष लिया गया था, तब उन्होंने कहा था कि, भीम सूर्यवंशी द्वारा बिना जानकारी के उनके फोन पे पर पैसे डाले गए थे, लेकिन उन्होंने यह भी कहा था कि, उन्होंने उस पैसे को वापस नहीं किया और भीम सूर्यवंशी से इस पर कोई चर्चा नहीं की थी..

मामले में 2 माह पूर्व अप्रैल में ही जांच के लिए अनुविभागीय अधिकारी को जिम्मेदारी दे दी गई थी, लेकिन 2 माह पूर्व भी जांच में क्या हुआ था इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है, तखतपुर के अनुविभागीय अधिकारी को फोन के जरिए संपर्क साधा गया था लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया और न ही जवाब दिया.. हालांकि इस मामले में आज बिलासपुर कलेक्टर  संजय अग्रवाल को अवगत भी कराया गया है और उन्होंने गम्भीरता के साथ मामले की जांच का आश्वासन दिया है..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!