सकरी पुलिस की सजगता एवं तत्परता से चंद घंटों के भीतर चोरी के सामान सहित आरोपी को गिरफ्तार.. आरोपी के कब्जे से चोरी गए 14 बंडल तार, पुटटी मिक्चर मशीन, ब्लेंडर मशीन, 05 नग स्टील का नल कीमती 52000 रूपये को किया गया जप्त..

बिलासपुर- जिले की सकरी पुलिस पुलिस की तत्परता और सजगता से कुछ ही घंटों के भीतर सामान के साथ चोर को गिरफ्तार किया गया है.. प्रार्थी प्रशांत कुमार थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि, वह शिव शक्ति नगर घुरू में अपने स्वयं का मकान निर्माण करा रहा है दिनांक 20-06-2025 को अपने निर्माणाधीन मकान मे वायरिंग एवं पुटटी का काम कराने के लिय 14 बंडल वायर, 01 नग पुटटी मिक्चर मशीन, 01 नग ब्लेंडर मशीन, 05 नग स्टील का नल जुमला कीमती 52000 रूपये को लाकर रखा था.. शाम को अपने मकान में तराई करने गया तो देखा कि, घर के कमरे का ताला टुटा हुआ, दरवाजा खुला हुआ था अंदर जाकर देखा तो अंदर रखे सामान नही था कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है.. प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया.. थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक प्रदीप आर्य द्वारा चोरी जैसे अपराध पर अंकुल लगाने हेतु त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपी की पता तलाश हेतु मुखबीर लगाया गया.. विवेचना दौरान संदेही सुभाष सतनामी से पूछताछ किया गया.. आरोपी द्वारा पहले पुलिस को गुमराह किया गया, कडाई से पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया गया.. आरोपी के मेमोरण्ड के आधार पर चोरी गए मशरूका 14 बंडल तार, 01 नग पुटटी मिक्चर मशीन, 01 नग ब्लेंडर मशीन, 05 नग स्टील का नल कीमती 52000 रूपये जप्त किया गया.. सकरी पुलिस की सजगता एवं तत्परता से एफआईआर दर्ज होने के चन्द घण्टो के अंदर आरोपी को गिरफतार कर चोरी गई संपत्ति को बरामद किया गया, उक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रदीप आर्य, प्रआर रवि कुमार लहरे, आर- सुमन कश्यप, अमित पोर्ते, आशीष शर्मा, विनेन्द्र कौशिक की भूमिका अहम रही..



