स्वतंत्र अवाज विशेष
जबरिया नमाज पढ़ाने के मामले में गुरुघासीदास विवि प्रबंधन की कार्रवाई.. NSS कॉर्डिनेटर हटाएं गए.. जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी गठित..
बिलासपुर– गुरुघासीदास केंद्रीय विवि बिलासपुर के छात्रों के एनएसएस कैंप में 155 हिंदू छात्रों को योगा के आड़ में गुमराह कर नमाज पढ़ाने के मामले में गुरु घासीदास केंद्रिय विश्विद्यालय प्रबंधन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनएसएस कॉर्डिनेटर को हटा दिया है, इतना ही नहीं मामले में 3 सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है, वहीं मामले में कोनी थाना में हुई शिकायत के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है,
दरअसल कोनी थाना में बीती रात कुछ छात्रों ने शिकायत दर्ज कराई.. शिकायत में उन्होंने बताया कि, बीते 30 मार्च को ईदुल फितर के दिन कोटा स्थित शिवतराई में बाकी दिनों की तरह एनएसएस कैंप में सुबह 6:15 से 7:00 बजे योग करने हेतु छात्र एकत्रित हुए, इसमें कुल 159 छात्र कैंप में थे जिनमे से 4 छात्र मुस्लिम थे, इस दिन मुसलमानों का त्योहार ईद उल फितर था.. फिर अचानक से कोऑर्डिनेटर ने चारो मुस्लिम छात्रों को मंच पर बुलाया और बाकी छात्रों को मुस्लिम छात्रों द्वारा जो मंच पर नमाज़ अदा करने की प्रक्रिया दोहरा रहे थे, उसका जस का तस दोहराने और सीखने का आदेश दिया.. इस बीच पूरे एनएसएस कैंप के छात्रों का मोबाइल जमा करा लिया गया था जिस कारण कोई वीडियो/फ़ोटो रिकॉर्ड इस घटनाक्रम का उपलब्ध नहीं है पर हिंदू छात्र लिखित/मौखिक रूप से उस दौरान और उसके बाद भी इसका विरोध कर रहे हैं..इस मामले में कुछ छात्रों ने अपना पहचान छुपाते हुए एक वीडियो भी जारी किया है और अपनी आपबीती सुनाई है..
पूरे मामले में विश्वविद्यालय के मीडिया इंचार्ज डॉ. माधवेंद्र नाथ त्रिपाठी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि, मामले में विश्वविद्यालय प्रबंधन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कॉर्डिनेटर को हटा दिया है वहीं पूरे मामले की जांच के लिए 3 सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया गया है.. मामले में बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि, कोनी थाना में प्राप्त शिकायत की जानकारी प्रबंधन को दी गई है, क्योंकि विश्विद्यालय के NSS का मामला है, इसलिए विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा जांच रिपोर्ट के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी..



