क्राइम

पानी भर रही सौतेली माँ पर चाकू से कर दिया हमला.. रतनपुर क्षेत्र में हुई रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना.. पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को दबोचा..

बिलासपुर- धर्म नगरी रतनपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक युवक ने अपनी सौतेली मां पर चाकू से हमला कर दिया है, वहीं पुलिस ने आरोपी दीपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है.. दरअसल बीते 3 सितंबर को प्रार्थिया श्यामता बाई माथुर निवासी मदनपुर थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि, प्रार्थिया अपने घर के आंगन में नल से पानी भर रही थी उसी समय उसका सौतेला बेटा दिपेन्द्र माथुर जो अलग रहता है, वह प्रार्थिया को पानी क्यो भर रही हो ,घर से भागो कहकर अश्लील गाली गालौच करने लगा जिसे प्रार्थिया के द्वारा मना करने पर घर में रखे सब्जी काटने का चाकू से प्रार्थिया के पीठ में वार कर दिया..=प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर त्वरित कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारी रतनपुर के द्वारा टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!