छत्तीसगढ़

बिलासपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पहुंचे कोतवाली.. हटाएं गए थाना प्रभारी विवेक पांडेय, ASI गजेंद्र शर्मा सस्पेंड.. निरीक्षक देवेश राठौर को मिली थाना प्रभारी की जिम्मेदारी..

बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आज कोतवाली थाना पहुंचे जहां उनके साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल भी मौजूद रहे, कोतवाली थाना पहुंचने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने थाना की कामकाज की समीक्षा की, वही बीते दिन हुए हत्या की घटना को लेकर मामले की भी जानकारी ली.. इसके बाद रक्षित केंद्र में पदस्थ निरीक्षक देवेश राठौर को कोतवाली थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंप गई है.. बता दे कि, कल रात कोतवाली थाना क्षेत्र में श्याम टॉकीज के पास दीपक साहू नामक युवक की पुरानी रंजीश को लेकर गणेश रजक ने चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया..

जानकारी के मुताबिक, यह बात भी सामने आ रही है कि मृतक दीपक साहू और आरोपी गणेश रजक के बीच दो दिनों पहले भी विवाद हुआ था जिसकी शिकायत भी थाने में की गई थी लेकिन इसे लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई और बीते दिन रात मृतक दीपक साहू श्याम टॉकीज के पास खड़ा हुआ था और मौके पर आरोपी गणेश रजक पहुंचा जिसके बाद विवाद करते हुए उसने दीपक के सीने में चाकू मार दिया जिससे मौके पर ही दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी,

पूरे मामले में थाना कोतवाली पुलिस की लापरवाही उजागर हुई थी, इसके बाद आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह कोतवाली थाना पहुंचे.. जिसके बाद कोतवाली थाना प्रभारी विवेक पांडेय को हटाते हुए asi गजेंद्र शर्मा को सस्पेंड किया गया.. वहीं निरीक्षक देवेश राठौर को तत्काल रूप से थाना प्रभार की जिम्मेदारी सौंपी गई..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!