इस नेटवर्क कंपनी का फ्रीडम प्लान लॉन्च — सिर्फ 1 रुपये में पाएं 4G, 5G सिम और कई सुविधाएं.. 31 अगस्त तक मौका..

बिलासपुर/ डेस्क– भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने ग्राहकों के लिए एक खास फ्रीडम प्लान की शुरुआत 1 अगस्त से कर दी है। इस योजना के तहत मात्र 1 रुपये का रिचार्ज करने पर बीएसएनएल का 4G या 5G सिम बिल्कुल मुफ्त मिलेगा। इतना ही नहीं, अन्य ऑपरेटर से बीएसएनएल में पोर्ट करने वाले ग्राहकों को भी सिर्फ 1 रुपये में यह सुविधा दी जा रही है..
यह प्लान 30 दिनों के लिए वैध होगा, जिसमें ग्राहकों को रोज़ाना 2GB हाई-स्पीड डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा मिलेगी..
बीएसएनएल बिलासपुर के अधिकारियों के अनुसार, बीएसएनएल लगातार अपनी 4G सेवाओं का विस्तार कर रहा है और जल्द ही 5G सेवाएं भी उपलब्ध कराएगा, यह प्लान खासकर ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने में मदद करेगा..

कंपनी का दावा है कि यह योजना निजी ऑपरेटरों के महंगे प्लान्स के मुकाबले किफायती विकल्प साबित होगी। फ्रीडम प्लान 31 अगस्त 2025 तक वैध रहेगा और इसे सभी बीएसएनएल कस्टमर सर्विस सेंटर, अधिकृत रिटेलर और डीएसएस के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है..
BSNL में पोर्ट करवाने का आसान तरीका: जानिए पूरी प्रक्रिया..
BSNL में पोर्ट करने की प्रक्रिया:
-
अपने मौजूदा Vi नंबर से 1900 पर SMS करें —
PORT <स्पेस> मोबाइल नंबर। -
आपको UPC (Unique Porting Code) मिलेगा, जो 4 दिन के लिए मान्य होगा।
-
इस कोड और आधार कार्ड के साथ नजदीकी BSNL कस्टमर केयर सेंटर या रिटेलर पर जाएं।
-
फॉर्म भरकर और KYC वेरिफिकेशन के बाद आपका नंबर 7 कार्यदिवस में BSNL में पोर्ट हो जाएगा।
पोर्टिंग के फायदे:
-
BSNL का Freedom Plan 365 दिन की वैधता के साथ उपलब्ध है।
-
कॉल और डाटा के किफायती रिचार्ज विकल्प।
-
ग्रामीण और दूरदराज इलाकों में भी मजबूत नेटवर्क।
पोर्टिंग के दौरान ध्यान रखें:
-
UPC जनरेट होने के बाद 4 दिन के भीतर पोर्टिंग की प्रक्रिया पूरी कर लें।
-
बिल भुगतान या बाकी बकाया न होने पर ही पोर्टिंग संभव है।
-
पोर्टिंग के दौरान 2-4 घंटे तक सेवा बाधित हो सकती है।
BSNL अधिकारियों का कहना है कि नए ग्राहकों को तेज़ी से नेटवर्क में जोड़ा जा रहा है और कंपनी का लक्ष्य आने वाले महीनों में कवरेज और स्पीड में सुधार करना है..


