खौफनाक वारदात: ढाबे में तीन युवकों की चाकू मारकर हत्या, विवाद इतना बढ़ा कि, हमलावर हो गए खून के प्यासे.. आठ आरोपी गिरफ्तार..

डेस्क– छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है.. सोमवार रात धमतरी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई.. सिहावा रोड के मथुरा मोड़ स्थित अन्नपूर्णा ढाबे में तीन युवकों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जानकारी के मुताबिक तीनों मृतक रायपुर के निवासी थे और धमतरी घूमने आए थे.. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार रात ढाबे में पहले से कुछ लोग शराब पीते हुए खाना खा रहे थे, इसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, इस बीच रायपुर से आए तीन युवक भी कार से वहां पहुंचे और पहले से चल रहे विवाद में उलझ गए.. झगड़ा इतना बढ़ गया कि, मौके पर मौजूद युवकों में से एक ने चाकू निकाल लिया और रायपुर से आए युवकों पर ताबड़तोड़ वार कर दिए..

हमला इतना घातक था कि, तीनों युवक मौके पर ही ढेर हो गए, घटना की सूचना मिलते ही अर्जुनी थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे, पुलिस ने रातभर की कार्रवाई के बाद आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें दो नाबालिग शामिल हैं..

फिलहाल, कई सवालों के जवाब अब भी बाकी हैं—मृतक क्या काम करते थे, देर रात उसी ढाबे में क्यों पहुंचे और विवाद की असली वजह क्या थी, धमतरी एसपी सूरज सिंह परिहार ने बताया कि मामले की जांच और पूछताछ जारी है, जिसके बाद और जानकारियां सामने आएंगी..



