क्राइम

थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाश के विरूद्ध सरकण्डा पुलिस का प्रहार.. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्र में चलाया गया अभियान.. धारदार चाकू के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार..

बिलासपुर– शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाश के विरुद्ध प्रहार अभियान के तहत कार्रवाई की गई है.. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्र में अभियान चलाया जा रहा है..  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह(भापुसे) द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्व के बदमाश व्यक्तियों के विरूद्ध धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया, जिसके पालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर, बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल, सी.एस.पी. सरकण्डा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी निरी. निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में थाना सरकण्डा से टीम तैयार कर अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग एवं भ्रमण की जा रही है इस दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि, अशोक नगर शराब भट्टी के पास एक व्यक्ति धारदार लोहे का चाकू लेकर लोगों को डरा धमका रहा है, इसी प्रकार कबीर चौक चिंगराजपारा में एक व्यक्ति धारदार लोहे का चापड़ लेकर लोगों को डरा धमका रहा है मुखबीर के उक्त सूचना पर तत्काल पृथक-पृथक टीम मौके पर भेजा गया जहां अशोक नगर में शुभम यादव को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसके कब्जे से लोहे के धारदार चाकू बरामद हुआ इसी प्रकार कबीर चौक चिंगराजपारा में भोजू उर्फ भोजराम साहू को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसके कब्जे से लोहे का धारदार चापड़ बरामद हुआ जिसे विधिवत् जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!