मार्कफेड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल.. रायपुर, बिलासपुर, बेमेतरा समेत 15 अधिकारियों का तबादला..
आदेश में शामिल सभी अधिकारियों को अपने नवीन पदस्थापना स्थान पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं..
बिलासपुर/डेस्क– छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित (मार्कफेड) के प्रदेशभर में 15 अधिकारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं.. आदेश प्रबंध संचालक किरण कौशिक के हस्ताक्षर से जारी किया गया है और इसे तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं.. कार्यालयी आदेश में उल्लेख जारी आदेश में कहा गया है कि प्रशासनिक कार्य व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने और क्षेत्रीय स्तर पर कार्यों की गति बढ़ाने के उद्देश्य से ये स्थानांतरण किए गए हैं। आदेश में शामिल सभी अधिकारियों को अपने नवीन पदस्थापना स्थान पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं..
इन अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण..
संजय साहू, प्रबंधक, विपणन संघ मुख्यालय रायपुर — स्थानांतरित होकर विपणन संघ मुख्यालय बलोद।
टिकराम राठौर, उपप्रबंधक, विपणन संघ मुख्यालय रायपुर — अब जिला विपणन अधिकारी बलोदाबाजार।
एम.एस. मूना, उपप्रबंधक, जिला विपणन अधिकारी बिलासपुर — स्थानांतरित होकर रायपुर जिला विपणन अधिकारी।
रमेश लहरे, उपप्रबंधक, जिला विपणन अधिकारी गौरेला-पेंड्रा-मरवाही — अब जांजगीर जिला विपणन अधिकारी।
दिनेश कुमार, उपप्रबंधक, जिला विपणन अधिकारी बैकुंठपुर — स्थानांतरित होकर रायपुर।
अमित चंद्राकर, सहायक प्रबंधक, जिला विपणन अधिकारी गरियाबंद — स्थानांतरित होकर बिलासपुर।
मनीष चौहान, सहायक प्रबंधक, जिला विपणन अधिकारी दुर्ग — अब जांजगीर।
रंजन कुमार धृत, सहायक प्रबंधक, जिला विपणन अधिकारी जांजगीर — स्थानांतरित होकर दुर्ग।
नीता फुके, सहायक प्रबंधक, जिला विपणन अधिकारी बेमेतरा — अब बिलासपुर।
किशोर चंद्रा, सहायक प्रबंधक, जिला विपणन कार्यालय बेमेतरा — स्थानांतरित होकर रायगढ़।
हिमांशु पटेल, सहायक प्रबंधक, जिला विपणन कार्यालय गौरेला-पेंड्रा-मरवाही — अब दुर्ग।
रघुनाथ कुर्रे, सहायक प्रबंधक, जिला विपणन कार्यालय रायगढ़ — प्रशासनिक समायोजन के तहत रायगढ़ में ही नई भूमिका।
अनुराग ठाकुर, सहायक प्रबंधक, जिला विपणन अधिकारी जशपुर — स्थानांतरित होकर विपणन संघ मुख्यालय बिलासपुर।
संतोष नेताम, सहायक प्रबंधक, जिला विपणन कार्यालय बिलासपुर — अब विपणन संघ मुख्यालय बिलासपुर।
पंचम नामदेव, सहायक प्रबंधक, जिला विपणन कार्यालय रायपुर — अब विपणन संघ मुख्यालय रायपुर में पदस्थ।
राज्यभर में चल रहे धान उपार्जन, बीज वितरण, खाद आपूर्ति और अन्य सहकारी गतिविधियों की रफ्तार बढ़ाने के लिए यह प्रशासनिक फेरबदल किया गया है.. आगामी खरीफ विपणन सीजन को ध्यान में रखते हुए अनुभवी और परिणाममुखी अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है..
छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित (मार्कफेड) राज्य का एक प्रमुख सहकारी निकाय है, जो कृषि उपज, बीज, उर्वरक, धान खरीदी तथा किसानों को आर्थिक सहायता देने से संबंधित योजनाओं के संचालन का कार्य करता है,
राज्य के 33 जिलों में मार्कफेड की इकाइयाँ सक्रिय हैं, जो प्रत्यक्ष रूप से लाखों किसानों से जुड़ी हैं..
सभी संबंधित अधिकारियों को अपने नए पदस्थापना स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने और इसकी जानकारी मुख्यालय को देने के निर्देश भी जारी किए गए हैं..



