बिलासपुर पुलिस की छवि की छवि खराब करने की कोशिश.. थाना प्रभारी ने जारी किया बयान..

बिलासपुर– राजधानी के खबरनवीश द्वारा सिविल लाइन थाना बिलासपुर में पुलिस कर्मचारियों पर जुआ खेलने व शराब पीकर आपस में झगड़ा करने का आरोप लगाए जाने के बाद मामला तूल पकड़ने लगा है, इस पर सिविल लाइन थाना प्रभारी सुम्मत साहू ने इन आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद और तथ्यहीन बताया है..
सिविल लाइन थाना परिसर में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है, कुछ लोग पुलिस की छवि गिराने की कोशिश कर रहे हैं, सिविल लाइन थाना का प्रत्येक स्टाफ अपने कर्तव्य और अनुशासन को भली-भांति समझता है..”
उन्होंने कहा कि, जिन्होंने बिना प्रमाण के पुलिस पर आरोप लगाए हैं, उनकी जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.. दूसरी ओर, बिलासपुर के स्थानीय खबरनवीसो द्वारा लगाए गए आरोपों को गलत बताया है, उनका कहना है कि बिना तथ्य और बिना मौके की पुष्टि किए, सोशल मीडिया पर पुलिस के खिलाफ खबरें फैलाना पत्रकारिता नहीं है। यह छवि धूमिल करने का प्रयास है..
उल्लेखनीय है कि, एक यह दावा प्रकाशित हुआ था कि सिविल लाइन थाना में पुलिस जवानों के बीच जुआ और शराब को लेकर विवाद हुआ, इसी खबर के आधार पर चर्चा शुरू हुई थी..
जांच के बाद होगी मामले की पुष्टि..
सिविल लाइन थाना प्रभारी ने कहा है कि मीडिया और आम जनता से अनुरोध है कि अफवाहों पर नहीं, तथ्यों पर भरोसा करें, इतना ही नहीं जब तक विश्वसनीय आधारों और बिना अधिकारियों के पुष्टि के सूचनाओं का प्रसारित करना गलत है..



