छत्तीसगढ़

बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा.. खड़ी मालगाड़ी पर पीछे से चढ़ गई यात्रियों से भरी मेमू.. कई यात्री घायल, कई यात्रियों की मौत..

बिलासपुर– बिलासपुर रेल मंडल से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। लाल खदान स्टेशन के पास एक बड़ा रेल हादसा हुआ है, जहां कोरबा से बिलासपुर आने वाली मेमू लोकल ट्रेन एक खड़ी मालगाड़ी से जा टकराई.. हादसा इतना भीषण था कि मेमू ट्रेन का इंजन और उसके आगे के डिब्बे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए.. बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद ट्रेन का इंजन मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया, जिससे कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा आज शाम के समय हुआ, जब मेमू लोकल ट्रेन (कोरबा-बिलासपुर) लाल खदान स्टेशन की ओर बढ़ रही थी.. उसी दौरान एक मालगाड़ी उसी पटरी पर पहले से खड़ी थी, तेज रफ्तार से आ रही मेमू ट्रेन को समय पर रोका नहीं जा सका और वह सीधे मालगाड़ी के पिछले हिस्से से जा टकराई.. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेन के पहले दो कोच पटरी से उतर गए और इंजन का अगला हिस्सा मालगाड़ी पर चढ़ गया.. हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की पुष्टि हुई है, वहीं 6 यात्रियों के मौत की पुष्टि हुई है..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!