मदर्स प्राईड वर्ल्ड स्कूल के नन्हे योद्धा ने रचा स्वर्णिम इतिहास.. कृष्ण कुमार शर्मा का नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयन..
कक्षा 4 के होनहार छात्र कृष्ण कुमार शर्मा ने तृतीय छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय, परिवार एवं पूरे जिले का नाम गौरवान्वित किया..

बिलासपुर जिले के मदर्स प्राईड वर्ल्ड स्कूल चकरभाठा के कक्षा 4 के होनहार छात्र कृष्ण कुमार शर्मा ने तृतीय छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय, परिवार एवं पूरे जिले का नाम गौरवान्वित किया है.. यह प्रतियोगिता विगत 29 – 30 नवंबर को सरगुजा (अंबिकापुर) में आयोजित की गई थी, जिसमें प्रदेश भर से लगभग 400 विद्यार्थियों ने सहभागिता की.. 23 किलोग्राम भार वर्ग के छात्र कृष्ण कुमार शर्मा ने उत्कृष्ट साहस, अनुशासन और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन करते हुए 25 कि.ग्रा. भार वर्ग में स्वर्ण पदक (Gold Medal), 30 कि.ग्रा. भार वर्ग में रजत पदक (Silver Medal) अपने नाम कर विद्यालय को गौरवान्वित किया..
इस उल्लेखनीय सफलता के फलस्वरूप कृष्ण कुमार शर्मा का चयन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए हुआ है, जिसका आयोजन 16 से 18 जनवरी 2026 तक जम्मू में किया जाएगा.. कृष्ण कुमार शर्मा, रजनी शर्मा एवं संतोष शर्मा के सुपुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन सबीनो डिसूजा, वाइस चेयरमैन राम कुमार आर्य एवं प्राचार्या वंदना डिसूजा ने छात्र को शुभकामनाएँ देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की..
विद्यालय प्रबंधन समिति के साथ-साथ विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएँ एवं छात्र प्रतिनिधि भी इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर अत्यंत हर्षित हैं तथा कृष्ण कुमार शर्मा की राष्ट्रीय स्तर पर सफलता के लिए उन्हें अग्रिम शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं, यह उपलब्धि न केवल विद्यालय के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है..



