छत्तीसगढ़

बिलासपुर में 28 दिसंबर से शुरू होगा विनीत कप क्रिकेट टूर्नामेंट.. 11,11,111 रुपए की इनामी राशि के साथ लाइट वेट टेनिस बॉल का सबसे बड़ा टूर्नामेंट..

बिलासपुर– सरकंडा खेल परिसर में 28 दिसंबर से लाइट वेट टेनिस बॉल क्रिकेट का बड़ा टूर्नामेंट विनीत कप शुरू होने जा रहा है, यह प्रतियोगिता 11 जनवरी तक चलेगी.. टूर्नामेंट स्व. ऊषा देवी भंडारी की स्मृति में हर साल आयोजित किया जाता है.. इस बार कुल 32 टीमें शामिल होंगी। एंट्री फीस 40,000 रुपये रखी गई है, कुल 31 मैच खेले जाएंगे। लीग मैच 10 ओवर के, सेमीफाइनल 12 ओवर और फाइनल 14 ओवर का होगा..

विनीत कप का यह 13वां साल है, इस बार 11 लाख 11 हजार रुपए की इनामी राशि रखी गई है। विजेता टीम को ट्रॉफी और मैन ऑफ द सीरीज को बुलेट बाइक दी जाएगी, आयोजक ईशान भंडारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के अलावा देश के कई राज्यों और दुबई–ओमान जैसी जगहों की टीमें भी पहले इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले चुकी हैं.. लाइव प्रसारण, थर्ड अंपायर, आतिशबाज़ी और चीयर लीडर्स की भी व्यवस्था की गई है, टूर्नामेंट का उद्देश्य अधिक खिलाड़ियों को मौका देना और बिलासपुर–छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!