छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन एम्प्लॉईज एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न, नई प्रदेश कार्यकारिणी गठित, अमित पाण्डेय बने अध्यक्ष….

बिलासपुर/डेस्क– छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन एम्प्लॉईज एसोसिएशन की प्रदेश स्तरीय बैठक राजधानी रायपुर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की नई प्रदेश कार्यकारिणी के गठन हेतु निर्वाचन प्रक्रिया पूरी की गई, जिसमें सभी पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति एवं निर्विरोध रूप से किया गया..

निर्वाचन प्रक्रिया के तहत श्री अमित पाण्डेय को संगठन का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया, अमित पाण्डेय वर्तमान में वरिष्ठ शाखा प्रबंधक के पद पर अकलतरा शाखा में पदस्थ हैं.. उनके निर्विरोध चयन पर उपस्थित सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं.. इसी क्रम में रायपुर से अभिषेक गंजीर को संगठन का महासचिव नियुक्त किया गया, वहीं बिलासपुर के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक एवं नोडल अधिकारी अरुण सिंघल को प्रदेश कोषाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है..

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों पर विश्वास जताते हुए आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में संगठन कर्मचारियों के हितों की प्रभावी पैरवी करेगा.. इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष सुधाकर सिंह एवं प्रमुख सलाहकार विनोद शर्मा ने कहा कि नई टीम कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान, अधिकारों की रक्षा तथा संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में निर्णायक भूमिका निभाएगी..

बैठक के समापन अवसर पर प्रधान संरक्षक जी.एन. तिवारी, संरक्षक पी.पी. सिंह एवं पूर्व महासचिव बी.एल. अग्रवाल ने सभी सदस्यों से एकजुट होकर कर्मचारी हितों की रक्षा, संगठनात्मक मजबूती और पारदर्शी कार्यप्रणाली के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!