मंत्री जी की मौजूदगी, तमाम ताम झाम और तैयारी के बाद भी कार्यक्रम निरस्त.. दबी जुबान पर चर्चा शुरू.. आमंत्रण में दिग्गजों का नाम गायब.. कारण नहीं बता पा रहे जिम्मेदार.. नाराजगी, मजबूरी या कुछ और..
आज सकरी में आयोजित भूमिपूजन और लोकार्पण का कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है..

बिलासपुर– आज सकरी में आयोजित भूमिपूजन और लोकार्पण का कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है.. नगर निगम बिलासपुर द्वारा जोन क्रमांक 1 के अंतर्गत करोड़ों के निर्माण कार्य के भूमि पूजन और शिलान्यास के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, इसके लिए नगर निगम द्वारा तमाम ताम झाम और तैयारी भी कर ली गई थी लेकिन कार्यक्रम के कुछ घंटे पहले इसे स्थगित कर दिया गया.. लेकिन कार्यक्रम स्थगन को लेकर प्रशासन और पार्टी के लोग ठीक ठाक जानकारी भी नहीं दे पा रहे है..

लाखों करोड़ों का विज्ञापन बैनर पोस्टर के बाद अचानक स्थगित हुए कार्यक्रम भी लोगो की जुबान में चर्चा का विषय बनी हुई.. क्योंकि ऐसा नहीं है कि, मुख्य अतिथि की जरूरी काम से उपस्थित नहीं हो पाएं है, जबकि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री अरुण साव थे और वे शहर में अलग अलग कार्यक्रमों में शामिल भी हो रहे है यहां तक कि एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में भी वो मौजूद रहे, मजेदार बात रही कि, टीवी चैनल पर जब कार्यक्रम को लेकर एंकर ने उप मुख्यमंत्री से सवाल की तो उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने चुप्पी साध ली..
पूरे कार्यक्रम का स्थगित होना चर्चा का विषय इसलिए भी बना हुआ है कि, सीनियर नेताओं का नाम नगर निगम बिलासपुर द्वारा जारी आमंत्रण पत्र से गायब है, दबी जुबान में लोगों का कहना है कि, जिस तरह से विधायक और पूर्व मंत्री और केंद्रीय राज्य मंत्री के नाम को तक गायब कर दिया गया.. नगर निगम द्वारा जारी आमंत्रण में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री और विभाग के मंत्री अरुण साव, कार्यक्रम की अध्यक्षता तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, अतिविशिष्ट अतिथि सुशांत शुक्ला बेलतरा विधायक, महापौर पूजा अशोक विधानी, विशिष्ट अतिथि विनोद सोनी सभापति बिलासपुर नगर निगम, पार्षद बंधु मौर्य और पार्षद दिलीप कोरी का नाम अंकित किया गया है, लेकिन बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के नाम को गायब कर दिया गया, इसकी वजह से मामला गरमाया है..
हालांकि की मामले को गरमाता देख प्रशासन के जन संपर्क विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि, विधानसभा क्षेत्र में कुछ नए कामों की भी मिली है स्वीकृति जो उक्त कार्यक्रम में नहीं जुड़ पाया था,इसलिए यह निर्णय लिया गया है कि स्वीकृत हुए नए कार्यों को भी जोड़कर एक साथ बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा, जिसके लिए शीघ्र ही दूसरी तिथि निर्धारित की जाएगी..



