प्रदेश

डॉ. अमिता पाण्डेय को रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी से पीएचडी की उपाधि..

डेस्क- रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी (RNTU), रायसेन–भोपाल (मध्यप्रदेश) की शोधार्थी डॉ. अमिता पाण्डेय को विश्वविद्यालय द्वारा पीएचडी (डॉक्टरेट) की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने यह शोध कार्य विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय के अंतर्गत सफलतापूर्वक पूर्ण किया.. “बैंक द्वारा प्रदत्त सेवाओं की गुणवत्ता का ग्राहक संतुष्टि पर प्रभाव : बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में सार्वजनिक एवं निजी बैंकों का अध्ययन” रहा, जो वर्तमान बैंकिंग व्यवस्था और ग्राहक अनुभव के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण अध्ययन माना जा रहा है..

अपनी इस शैक्षणिक उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डॉ. अमिता पाण्डेय ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता आचार्य डॉ. दिनेश जी महाराज ‘पीतांबरा पीठाधीश्वर’, माता लक्ष्मी देवी पाण्डेय, जीवनसाथी दीपेश पाण्डेय, सास-ससुर सीता पाण्डेय एवं एफ.आर. पाण्डेय, डॉ. अंकिता पाण्डेय, हाईकोर्ट अधिवक्ता अपराजिता पाण्डेय, मधुसूदन पाण्डेय, केसरीनंदन पाण्डेय, गौरी पाण्डेय सहित अपने गुरुजनों एवं परिवारजनों को दिया.. इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापकों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने डॉ. अमिता पाण्डेय को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की है..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!