प्रदेश

बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला की तैयारी जोरों पर..

बिलासपुर– BNI बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला की पत्रिका का विमोचन शहर के गणमान्य लोगों द्वारा किया गया जिसमें मुख्य प्रायोजक फार्च्यून एलिमेंट से , सहप्रयोजक अद्वैत फार्म्स के संस्थापक अनिल मुंधरा, प्रकाश ग्वालानी , जितेंद्र गांधी , कमल सोनी , वरिस्ट पार्षद राजेश सिंह , रोटरी क्लब से प्रकाश माहेश्वरी , पुरुषोत्तम अग्रवाल ,टायर संघ से निट्टू सिंह परिहार सहित प्रेस जगत से अनेक वारिस्टजन उपस्थित हुए.. आगामी २९ जनवरी से ३ फ़रवरी तक होने वाले इस मेले में प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे और अनेक वर्गों में सराहनीय कार्य करने वालों का सम्मान किया जाएगा.. मेले की विस्तृत जानकारी मेले संयोजक गणेश अग्रवाल द्वारा दिया गया..
मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ किरणपाल सिंह चावला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी निहारिका अभिषेक त्रिपाठी द्वारा सभी होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी गई जिसमे सम्मान की श्रेणी में देहदान या नेत्रदान कर चुके लोगों को श्रद्धांजलि एवं परिवार को सम्मानित किया जाएगा, ऐसे ११ जोड़े जिन्होंने अपने विवाह के ५० वर्ष पूर्ण किए हों को सम्मानित किया जाएगा , बच्चों की वीरता हेतु सम्मान दिया जाएगा, सावित्री बाई फुले नारी शक्ति पुरस्कार ११ महिलाओं को, विभिन्न जिलों के अग्रणी व्यापारियों का सम्मान , गिनीज़ बुक रिकॉर्ड बनाने वालों का सम्मान , छत्तीसगढ़ सेवा रत्न सम्मान, उद्योगपति ऑफ़ ईयर अवार्ड, स्टार्टअप अवार्ड, लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड और भी अनेक सम्मान दिए जाएँगे..
प्रतियोगिताओं में बिलासपुर गॉट टैलेंट , राइजिंग वॉइस ऑफ़ बिलासपुर, मिस्टर बिलासपुर मिस बिलासपुर, आइडियल कपल, रॉयल कपल प्रतियोगिता इंटर स्कूल डांस प्रतियोगिता, स्टार्ट अप आइडिएशन अवार्ड, बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता, हेल्थी बेबी, मेहंदी, रंगोली, ड्राइंग पेंटिंग प्रतियोगिता, साइंस मॉडल प्रतियोगिता आदि होंगे.. मनोरंजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में औरंगाबाद से जादूगर, लोक नृत्य, भजन कीर्तन, कवि सम्मेलन आदि अनेक कार्यक्रम होंगे..
निशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्त दान शिविर, रोटरी क्लब ग्रीन द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत पौधों द्वारा होगा , रोटरी क्लब यूनाइटेड द्वारा निशुल्क सीपीआर की ट्रेनिंग प्रतिदिन दी जाएगी, नाइस टेक द्वारा रोजगार मेले के अंतर्गत विभिन्न कंपनियों को आमंत्रित किया जाएगा.. इस अवसर पर BNI मेले के कार्यसमिति के ५० से ज़्यादा सदस्य उपस्थित हुए इसमें मेले के को स्पान्सर निखिल माखीजा , डॉ सचिन यादव, विनोद पाण्डेय, डॉ कमलेश मौर्य, डॉ लक्ष्मी अनंत, ललित अग्रवाल, शंकर राव, हरिकिशन साहू, डॉ सत्येंद्र खूंटे अंकित मोदी, अविनाश मोदी , आलोक केडिया, विजय देशमुख, रोहित मिश्रा, जसबीर चावला, विकास कुकरेजा, संतोष निषाद , जितेंद्र कमावीसदार ,सह संयोजक राजीव अग्रवाल, मनीष जैन , पंकज श्रीवास्तव , अंकित अग्रवाल, अंकिता तिवारी , शुचिता सिंह , अभिषेक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!