बिलासपुर

अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई.. 3 हाइवा वाहन जप्त..

बिलासपुर– जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग की लगातार कार्रवाई जारी है.. बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश एवं उप संचालक किशोर गोलघाटे के मार्गदर्शन में 07 फरवरी 2026 को खनिज अमले ने अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रेत परिवहन कर रहे 3 हाइवा वाहन जप्त किए हैं..

जानकारी के अनुसार खनिज विभाग की टीम ने चिल्हाटी, पचपेड़ी और ढेका क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया.. इस दौरान बिना वैध अनुमति के रेत परिवहन करते हुए 3 हाइवा वाहनों को पकड़ा गया, जप्त किए गए वाहनों को पुलिस थाना पचपेड़ी एवं खनिज जांच चौकी लावर की अभिरक्षा में रखा गया है..

खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!