खनिजों के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 03 हाइवा व 01 ट्रैक्टर-ट्राली जप्त.. कलेक्टर के निर्देश और उप संचालक के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई..
बिलासपुर कलेक्टर के निर्देश एवं उप संचालक खनिज के मार्गदर्शन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के खिलाफ खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है..

बिलासपुर– खनिजों के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 03 हाइवा और 1 ट्रैक्टर ट्रॉली को जप्त किया है.. बिलासपुर कलेक्टर के निर्देश एवं उप संचालक खनिज के मार्गदर्शन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के खिलाफ खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है.. इसी क्रम में दिनांक 09 एवं 10 फरवरी 2026 को खनिज अमले ने कोनी, रहँगी, केंदा एवं कोटा क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर अवैध परिवहन पर कार्रवाई की..
कार्रवाई के दौरान कोनी क्षेत्र से बिना वैध अनुमति के खनिज रेत का परिवहन कर रहे 01 हाइवा को जप्त किया गया.. वहीं रहँगी क्षेत्र में अवैध रूप से मुरुम का परिवहन कर रहे 01 हाइवा वाहन को पकड़ा गया। केंदा क्षेत्र में रेत का अवैध परिवहन करते 01 ट्रैक्टर-ट्राली को जप्त किया गया, जबकि कोटा क्षेत्र से भी रेत का अवैध परिवहन कर रहे 01 हाइवा वाहन पर कार्रवाई की गई..
जप्त किए गए सभी वाहनों को आगे की वैधानिक कार्रवाई हेतु पुलिस थाना कोनी, थाना चकरभाठा, पुलिस चौकी केंदा एवं थाना कोटा की अभिरक्षा में सौंप दिया गया है, खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरुद्ध आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी..



