Headlines

बिलासपुर में खनिजों के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई  04 हाइवा व 01 माजदा वाहन जप्त..

बिलासपुर में खनिजों के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 04 हाइवा व 01 माजदा वाहन को जप्त किया है.. कलेक्टर के निर्देश एवं उप संचालक के मार्गदर्शन में बिलासपुर जिले में खनिज विभाग द्वारा अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है..

दिनांक 16 एवं 17 फरवरी 2026 को खनिज अमले ने अशोक नगर चौक, कोटा और पचपेड़ी क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया, इस दौरान अवैध रूप से खनिज गिट्टी, रेत और ईंट मिट्टी का परिवहन करते कुल 05 वाहनों को जप्त किया गया..

🔹अशोक नगर चौक क्षेत्र से बिना वैध अनुमति खनिज गिट्टी परिवहन कर रहे 02 हाइवा जप्त..

🔹कोटा क्षेत्र में गिट्टी का अवैध परिवहन करते 01 हाइवा वाहन जप्त..

🔹पचपेड़ी क्षेत्र में 01 हाइवा (रेत) एवं 01 माजदा वाहन (ईंट मिट्टी) जप्त..

जप्त सभी वाहनों को संबंधित थाना — सरकंडा, कोटा और पचपेड़ी — की अभिरक्षा में सौंप दिया गया है..

खनिज विभाग उप संचालक किशोर गोलघाटे ने ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!