बिलासपुर– जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 11 मई 2026 को आबकारी टीम ने ग्राम गनियारी थाना कोटा में कार्रवाई करते हुए दिलेश्वरी वर्मा पति राकेश वर्मा उम्र 46 वर्ष के कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब जब्त की.. आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क/च), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया। इसके बाद माननीय न्यायालय से रिमांड प्राप्त कर आरोपी को जेल दाखिल किया गया..
उसी गांव में दो अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध भी जमानतीय प्रकरण दर्ज किए गए हैं.. इस कार्रवाई में तखतपुर वृत्त प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ला, मुख्य आरक्षक सुभाष तिवारी एवं जयशंकर कमलेश शामिल रहे..
