डेस्क– देशभर में आम जनता को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। तेल कंपनियों ने शनिवार सुबह पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है.. नई दरों के मुताबिक पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है.. पिछले 10 दिनों में यह तीसरी बार है जब ईंधन के दामों में इजाफा किया गया है..

बताया जा रहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में बने संकट का असर अब सीधे अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार पर दिखाई दे रहा है, कच्चे तेल और गैस से भरे जहाजों की आवाजाही प्रभावित होने के कारण वैश्विक सप्लाई पर दबाव बढ़ गया है, जिससे क्रूड ऑयल की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है..

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती कीमतों का असर अब भारत में भी दिखाई देने लगा है। तेल कंपनियों ने बीते 10 दिनों में तीसरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए हैं। इससे पहले भी हाल के दिनों में ईंधन की कीमतों में कई बार वृद्धि की जा चुकी है..

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ता है तथा स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में हालात सामान्य नहीं होते, तो आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा कच्चे तेल के आयात से पूरा करता है, ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल का सीधा असर देश की अर्थव्यवस्था और आम लोगों की जेब पर पड़ता है..,