बिलासपुर– आबकारी विभाग में लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे अधिकारियों और कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है.. विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा के बाद 19 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदोन्नत करते हुए नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया गया है। यह आदेश 6 मई 2026 को नवा रायपुर स्थित कार्यालय आबकारी आयुक्त द्वारा जारी किया गया..

जारी आदेश के अनुसार विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को आबकारी आरक्षक से आबकारी मुख्य आरक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति के साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों की विभिन्न जिलों में नई पदस्थापना भी की गई है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पदोन्नति कर्मचारियों द्वारा कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावशील मानी जाएगी और आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी..
आदेश के मुताबिक जिले में आबकारी जिला कार्यालय में लंबे समय से पदस्थ नवनीत कुमार पाण्डेय सहित कुल 19 कर्मचारियों के नाम शामिल हैं, बिलासपुर जिले में पदस्थ नवनीत पाण्डेय को आरक्षक से प्रधान आरक्षक पद पर पदोन्नति हुई है वहीं उन्हें बिलासपुर जिला कार्यालय से संभागीय उड़नदस्ता कार्यालय संभाग में नवीन पदस्थापना दी गई है..
जिले के चर्चित आरक्षक नवनीत पाण्डेय लंबे समय से बिलासपुर में जमे रहने को लेकर भी सवाल उठते रहे है इससे पहले भी उनका तबादला गौरेला पेंड्रा मरवाही समेत अन्य जिलों में तबादला हुआ था लेकिन विभागीय पकड़ और माननीय हाईकोर्ट का सहारा लेकर बिलासपुर जिले में जमे रहने में सफल होते रहे है.. अब सवाल उठता है कि, लंबे समय से जिला आबकारी कार्यालय में जमे रहने वाले नवनीत पाण्डेय को संभागीय उड़नदस्ता कार्यालय संभाग में जाना पड़ेगा..
