डेस्क– बिलासपुर शहर में हेल्दी लाइफस्टाइल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “Healthy Bowl” टिफिन सर्विस की शुरुआत की गई है। यह सर्विस खास तौर पर उन लोगों के लिए शुरू की गई है जो रोजमर्रा की भागदौड़ में भी ताज़ा, पौष्टिक और हेल्दी भोजन चाहते हैं..

Healthy Bowl द्वारा फ्रेश फ्रूट सलाद, फ्रूट चाट, प्रोटीन से भरपूर स्प्राउट्स बाउल और स्प्राउट्स चाट उपलब्ध कराया जा रहा है। खास बात यह है कि सभी आइटम में अलग-अलग प्रकार के फल, स्प्राउट्स और ड्रायफ्रूट्स का उपयोग किया जा रहा है, जिससे स्वाद के साथ भरपूर पोषण भी मिल सके।

हेल्दी बाउल संचालक रविंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि, Fruit Salad में 6 प्रकार के ताज़े फल और ड्रायफ्रूट्स, Fruit Chaat में 7 प्रकार के फल व स्पेशल ड्रायफ्रूट्स शामिल किए जा रहे हैं.. वहीं Sprouts Bowl में 5 प्रकार के हाई प्रोटीन स्प्राउट्स और Sprouts Chaat में 6 प्रकार के हेल्दी स्प्राउट्स के साथ विशेष मसाले का स्वाद दिया जा रहा है.. साथ ही टिफिन में विशेष रूप से दही और मेटाबोलिज्म को तेज करने वाले हेल्थी मसाले शामिल है..

आज के दौर में अनहेल्दी खानपान की वजह से लोग तमाम तरह की बीमारियों से घिरते जा रहे हैं.. हार्ट की समस्या, डायबिटीज, शुगर और मोटापे जैसी परेशानियां आम होती जा रही हैं, ऐसे में फल और स्प्राउट्स का नियमित सेवन शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मददगार माना जाता है। विशेषज्ञ भी मानते हैं कि अच्छी इम्युनिटी, बेहतर पाचन और शरीर को ऊर्जा देने के लिए फल व स्प्राउट्स किसी वरदान से कम नहीं हैं..

Healthy Bowl की टीम का कहना है कि, सभी खाद्य सामग्री पूरी तरह Fresh और Hygienic तरीके से तैयार की जाती है.. यह सेवा खास तौर पर जिम जाने वाले युवाओं, डाइट फॉलो करने वालों, पढ़ाई करने वालों, ऑफिस में काम करने वालो, खिलाड़ियों और वजन कम करने की इच्छा रखने वाले लोगों और हेल्दी फूड पसंद करने वालों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है..

इसके अलावा किसी भी कार्यक्रम, मीटिंग, सम्मेलन, पार्टी या सामाजिक बैठक में भी Healthy Bowl के जरिए ऑर्डर किया जा सकता है, संचालकों का दावा है कि ऑर्डर मिलने के आधे घंटे के भीतर ताज़ा फ्रूट चाट, फ्रूट सलाद या स्प्राउट्स ग्राहकों तक पहुंचा दिया जाएगा, जिससे लोगों को हर मौके पर हेल्दी और फ्रेश फूड का विकल्प मिल सके..

स्कूल में पढ़ने वाले नौनिहालों के स्वास्थ्य को देखते हुए और अच्छे खानपान की ओर उनका रुझान बढ़ाने के लिए स्कूली छात्रों को हर ऑर्डर पर 20 प्रतिशत की विशेष छूट भी दी जा रही है.. ग्राहकों की सुविधा के लिए बिलासपुर शहर में Free Home Delivery की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है..

इसके अलावा ग्राहकों के लिए Weekly और Monthly Plans भी शुरू किए गए हैं ताकि लोग नियमित रूप से हेल्दी डाइट को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना सकें, Healthy Bowl की इस पहल को शहर में हेल्दी खानपान की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है.. हेल्दी बाउल के द्वारा टिफिन सर्विस के लिए संपर्क नंबर 7974130687, 7354168840 जारी किया गया है जिससे बिना किसी परेशानी के आसानी से फोन या व्हाट्सएप के जरिए फ्रूट सलाद, फ्रूट चाट या स्प्राउट्स चाट ऑर्डर किया जा सकता है..