बिलासपुर– वार्ड क्रमांक 29 राजीव गांधी नगर में उपचुनाव के बीच तारबाहर थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सेंट्रो कार से 35 पौवा देशी शराब बरामद की है.. पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है..
पुलिस के मुताबिक जिले में अवैध शराब बिक्री और उससे जुड़े अपराधों पर रोक लगाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है.. इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि, जिला अस्पताल के पास शुलभ शौचालय के सामने सफेद रंग की सेंट्रो कार में दो लोग शराब रखकर खपाने की तैयारी कर रहे हैं.. सूचना मिलते ही तारबाहर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोक लिया.. तलाशी के दौरान कार से 35 नग देशी शराब बरामद की गई, पुलिस पूछताछ में आरोपी शराब के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके, इसके बाद शराब और वाहन दोनों को जब्त कर लिया गया..
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सफी कुरैशी और शेख अकबर के रूप में हुई है दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया, इस कार्रवाई को लेकर इलाके में चर्चा इसलिए भी तेज है क्योंकि राजीव गांधी नगर वार्ड क्रमांक 29 में उपचुनाव की प्रक्रिया जारी है। ऐसे में कार से पकड़ी गई शराब को लेकर चुनावी इस्तेमाल की आशंका भी जताई जा रही है.. वहीं सूत्रों के मुताबिक देर रात आरोपियों के बचाव में कुछ नामचीन चेहरे भी थाने के चक्कर लगाते रहे, लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे किसी की एक नहीं चली, तारबाहर पुलिस की इस कार्रवाई को चुनाव के दौरान अवैध गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है..
