स्वतंत्र अवाज विशेष
मदर्स प्राइड वर्ल्ड स्कूल में यूकेजी ग्रेजुएशन डे समारोह का आयोजन..
मदर्स प्राइड वर्ल्ड स्कूल में शनिवार को एक बेहद ही खूबसूरत नजारा देखने को मिला, जिसमें क्लास वन में प्रवेश कर रहें नन्हे-मुन्ने छात्रों का ग्रेजुएशन डे सेलिब्रेट किया गया.. इसमें बच्चों ने जमकर अपने प्रतिभाओं का प्रदर्शन भी किया, इस अवसर पर बच्चों के साथ-साथ उनके माता-पिता भी मौजूद रहे।बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपने सेलिब्रेशन को और रोमांचक बनाया.. स्कूल के चेयरमैन सबिनो डिसूजा ने यू के जी को संबोधित करते हुए उनकी लगन और क्षमता की प्रशंसा की तथा उन्हें नई ऊंचाइयों को छूने एवं सीमा बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया..
बच्चों के इस ग्रेजुएशन डे पर पेरेंट्स बहुत उत्साहित नजर आए और उन्होंने कहा कि यह बच्चों को आगे बढ़ने और जिंदगी में कुछ करने के लिए प्रेरित करने का एक बहुत ही अच्छा मार्ग है, कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष श्री सबिनो डिसूजा, प्राचार्या वंदना डिसूजा, उपप्राचार्या महिमा हीराधर, प्रधानाचार्या नेहा गुप्ता सहित अन्य शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहीं..



